Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News जब बिना बुलाये ही रजनीकांत से मिलने पहुंचे सलमान खान

जब बिना बुलाये ही रजनीकांत से मिलने पहुंचे सलमान खान

0
197

मुंबई। जी हां। अभिनेता सलमान खान, रजनीकांत की आने वाली विज्ञान कथा पर आधारित तमिल फिल्म ‘2.0’ की पहली झलकी के लॉन्च कार्यक्रम में बिना बुलाए ही पहुंचे।

सलमान खान ने इस मौके पर कहा, “मैं यहां बिना आमंत्रित किए ही चला आया, क्योंकि मैं रजनीकांत सर से मिलना चाहता था।”

ट्यूबलाइट अभिनेता ने समारोह में मौजूद तेलगू दर्शकों को संबोधित करते हुए अभिनेता रजनीकांत को ‘गारु’ (तेलुगू में सर) कहकर बुलाया।

salman-khan-006

सलमान खान ने इस मौके पर करण जौहर से सवाल करते हुए कहा कि वह एस. शंकर निर्देशित ‘2.0’ की तरह फिल्में क्यों नहीं बनाते?

सलमान खान को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद देते हुए रजनीकांत ने कहा, “यदि सलमान हां कहते हैं तो कल से ही उनके साथ फिल्म में साथ काम करूंगा।”

निर्माताओं ने कहा कि ‘2.0’ साल 2010 की तमिल ब्लॉकबस्टर ‘इंथिरन’ की अगली कड़ी है। यह अगले साल दिवाली पर दुनिया भर में रिलीज होगी।

फिल्म में एमी जैक्शन, सुधांशु पांडेय और अदिल हुसैन भी हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस ने किया है।

-आईएएनएस