Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News ‘जुबान’ अभिनेता विक्‍की ने कहा, ‘शुक्रिया’

‘जुबान’ अभिनेता विक्‍की ने कहा, ‘शुक्रिया’

0
323

मुंबई। ‘मसान’ में अपने अभिनय की प्रतिभा दिखाने के बाद विक्की कौशल ने एक बार फिर ‘जुबान’ में अपने अभिनय से आलोचकों और दर्शकों को एक बार फिर खुश कर दिया है।

हर तरफ से मिली रही प्रतिक्रियाओं पर विक्की का कहना है कि इस प्रशंसा से उन्हें महसूस होता है कि दिल की बात सुन कर जीवन में उठाया गया कदम हमेशा अच्‍छा होता है।

अभिनेता ने अपने बयान में कहा, “मैं बहुत खुश हूं और मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी फिल्म देखी। आपके काम के लिए मिली सराहना सबसे अच्छा अहसास होता है।”

विक्की ने कहा, “इस अहसास से मुझे भरोसा होता है कि दिल की बात सुनने का मेरा फैसला सही है। मेरा समर्थन करने वालों को मैं एक बार फिर शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।”

‘मसान’ से बतौर अभिनेता करियर की शुरुआत करने वाले विक्की ‘जुबान’ में सारा जेन डियाज के साथ हैं। (आईएएनएस)