Saturday, March 28, 2026
Home Hollywood + वीना मलिक का वैवाहिक जीवन खत्‍म, असद खट्टक से लिया तलाक

वीना मलिक का वैवाहिक जीवन खत्‍म, असद खट्टक से लिया तलाक

0
249

लाहौर। पाकिस्‍तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने परिवारिक मामलों की अदालत के जरिये अपने पति असद खट्टक से तलाक (Khula) ले लिया है।

अभिनेत्री वीना मलिक ने 6 जनवरी को असद खट्टक से तलाक लेने के लिए केस फाइल किया था और अदालत ने वीना मलिक के पक्ष में 31 जनवरी 2017 को अपना फैसला सुनाया।

वीना मलिक के वकील अली अहमद ने वीना और असद के अलगाव की पुष्‍टि की है। हालांकि, पूरे मामले में कोर्ट के फैसले को पर्दे में रखा जा रहा है।

इस्लाम पढ़ना चाहती हैं वीना मलिक

गौरतलब है कि वीना मलिक और असद खट्टक, जो उद्यमी है, ने दिसंबर 2013 में शादी की थी। वीना मलिक को इस रिश्‍ते से दो बच्‍चें हैं।

अलगाव की ख़बरें आने के बाद वीना मलिक ने अपने लबों पर ताले जड़ दिए जबकि असद ने मीडिया से बात करते हुए कई बार कहा, ‘मैं वीना से प्‍यार करता हूं और उम्‍मीद है कि रिश्‍ते अच्‍छे होंगे।’

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।