Wednesday, March 25, 2026
Home Hollywood + 30 किलो वजन घटाएंगी ब्‍लैक चीना

30 किलो वजन घटाएंगी ब्‍लैक चीना

0
241

लॉस एंजेलिस। गर्भवती अमेरिकी टीवी कलाकार ब्लैक चीना अपने मंगेतर रॉब कर्दशियां के पहले बच्चे को जन्म देने के बाद अपना वजन 58 किलो करने की योजना बना रही हैं।

सोशल साइट स्नैपचैट पर अपने वजन के बारे में चीना ने लिखा, “मेरा वजन 83 किलो है और मुझे अच्छा लग रहा है। अब तक मेरा वजन 38 किलो बढ़ा है। मुझे पूरा यकीन है कि मेरा वजन 90 किलो तक हो जाएगा। बच्चे के जन्म के बाद मेरा वजन 7 किलो कम होगा, इसलिए मुझे अपने लक्ष्य 58 किलो तक पहुंचने के लिए 31 किलो वजन घटाना होगा।”

Blac Chyna 002

चीना अपने पूर्व प्रेमी टीगा के बेटे किंग काइरो की मां हैं। वह कड़े आहार नियम का पालन और व्यायाम कर रही है। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के अनुसार, चीना को लगता है कि वह जल्द ही अपना वजन कम कर लेंगी।

इस दौरान ‘कीपिंग अप विद द कर्दशियंस’ से सुर्खियां बटोरने वाले कलाकार रॉब भी चीना के खाने-पीने का ख्याल रख रहे हैं और अब तक चीना के पसंदीदा व्यंजनों चीजस्टिक और मीट पर ही 13,000 डॉलर खर्च कर चुके हैं।

-आईएएनएस