Friday, March 27, 2026
Home Hollywood + एम्बर हर्ड ने दिखाई दरियादिली, दान किए 350,000 डॉलर

एम्बर हर्ड ने दिखाई दरियादिली, दान किए 350,000 डॉलर

0
211

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री एम्बर हर्ड ने कथित तौर पर दो समाजसेवी संस्थाओं को 350,000 डॉलर दान किया है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, 30 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने पूर्व पति व अभिनेता जॉनी डेप से तलाक के मुआवजे के रूप में मिले 70 लाख डॉलर में से कुछ रकम बच्चों के एक अस्पताल और घरेलू हिंसा इकाई के तौर पर काम करने वाले अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एसीएलयू) को दान किया है।

amber-heard

यह खबर उस रिपोर्ट के मद्देनजर आई है जिसमें कहा गया था कि अभिनेत्री दोनोंे संस्थाओं को धन की पूरी राशि पारित कराने में नाकाम हो गई थीं।

अमेरिकन सिविल लिबटीर्ज यूनियन के एक प्रतिनिधि ने कहा कि फिल्म ‘मैजिक माइक एक्सएक्सएल’ की अभिनेत्री से जितनी रकम की उम्मीद थी उससे 20 गुना कम रकम गैर-लाभकारी संस्था को प्राप्त हुआ है।

इसका कारण माना जा रहा है कि पूर्व जोड़े के बीच मुआवजे की रकम को लेकर समझौता नहीं हो पाया था और हर्ड दोनों संस्थाओं को पैसा देना चाहती थीं लेकिन डेप ने उन्हें मुआवजे की रकम नहीं दी थी।

-आईएएनएस