Thursday, April 9, 2026
Home Hollywood + अब छात्रों को पढ़ाएंगी एंजेलिना जॉली

अब छात्रों को पढ़ाएंगी एंजेलिना जॉली

0
208

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री एंजेलिना जॉली वाशिंगटन में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय की एक कक्षा में पढ़ाएंगी।

गत मई महीने में 41 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा था कि वह शरद ऋतु सत्र में (अगस्त से दिसंबर तक) प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में पढ़ाएंगी। एलएसई जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय का अनुषंगी संस्थान है।

Angelina Jolie 001

एक सूत्र ने यूएसमैगजिन डॉट कॉम से कहा, “अब वह उसी अतिथि स्थान जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में पढ़ाएंगी।”

हालांकि जॉली खुद कॉलेज नहीं गईं, लेकिन वह अपना ज्ञान व्याख्यान, कार्यशाला और महिला, शांति एवं सुरक्षा पर केंद्रित शोधों में साझा करेंगी। ये विषय उनके दिल के करीब हैं।

ये विषय अंतर्राष्ट्रीय स्तर अनोखे हैं, जिसे गत साल जॉली और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री विलियम हेग ने शुरू किया था। हेग भी एलएसई में एक अवैतनिक अतिथि प्रोफेसर के रूप में सेवा देंगे।

-आईएएनएस