Sunday, March 29, 2026
Home Hollywood + ‘मर्डर ऑन द ओरियेंट एक्सप्रेस’ में Angelina Jolie !

‘मर्डर ऑन द ओरियेंट एक्सप्रेस’ में Angelina Jolie !

0
201

लॉस एंजेलिस। केनेथ ब्रनाघ की ‘मर्डर ऑन द ओरियेंट एक्सप्रेस’ में अभिनेत्री एंजेलिना जोली को लेने को लेकर बातचीत चल रही है।

‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग लंदन में नवंबर में शुरू होने की संभावना है और यह फिल्म अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास पर आधारित है।

यदि रिपोर्ट पर विश्‍वास किया जाए तो जोली फिल्म में मिसेज हैरियट हब्बार्ड का किरदार निभाएंगी। फिल्म के 1974 के संस्करण में अभिनेत्री लॉरेन बकाल ने यह किरदार निभाया था।

Angelina Jolie
फिल्म की कहानी जासूस हक्र्यूल पोईरोट पर आधारित है, जो इस्तांबुल से लंदन की ट्रेन पकड़ता है। एक बर्फीले तूफान के दौरान उनके कोच के साथ वाले कोच में हत्या हो जाती है। पोईरोट एक और पीड़ित के शिकार बनने से पहले हत्यारे या हत्यारों की खोजबीन का प्रयास करता है।

निर्देशक सिडनी लुमेट ने इसका पहला रूपांतर 1974 में बनाया था। उस संस्करण में अलबर्ट फिने ने पोईरोट का किरदार निभाया था।

-आईएएनएस