Wednesday, September 23, 2026
Home Hollywood + ब्लेड रनर 2049 का ट्रेलर रिलीज, 6 अक्‍टूबर को होगी रिलीज

ब्लेड रनर 2049 का ट्रेलर रिलीज, 6 अक्‍टूबर को होगी रिलीज

0
857

न्‍यूयॉर्क। हॉलीवुड एक्‍टर रयान गोसलिंग और हैरिसन फोर्ड अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्‍म ब्लेड रनर 2049 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो 6 अक्‍टूबर 2017 को रिलीज होगी।

ब्‍लेड रनर 2049 डेनिस विलनेयुवे द्वारा निर्देशित और हैम्पटन फैनशर और माइकल ग्रीन द्वारा लिखित एक अमेरिकी साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो ब्‍लेड रन का सीक्‍वल है।

एक्‍शन, रोमांस और रोमांच भरे फिल्‍म ट्रेलर में ला ला लैंड स्‍टार रयान गोसलिंग, जो वर्तमान एलएपीडी अधिकारी है, पूर्व एलएपीडी अधिकारी हैरिसन फोर्ड से मिलता है, जो 30 साल पहले अचानक लापता हो जाता है।

कुछ घंटों पहले वार्नर ब्रदर्स पिक्‍चर्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस फिल्‍म के ट्रेलर को लगभग 3,867,077 बार देखा जा चुका है।