Sunday, March 29, 2026
Home Hollywood + क्‍या अजन्‍मे बच्‍चे ने तोड़ दिया एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट का...

क्‍या अजन्‍मे बच्‍चे ने तोड़ दिया एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट का रिश्‍ता?

0
268

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड की चर्चित जोड़ी एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट के अलगाव संबंधित नए अपडेट आने के बाद कयासरईयों ने जोर पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट के रिश्‍ते में दरार का कारण एक अजन्‍मा बच्‍चा है, जो अभिनेत्री मारिओन कोटिलार्ड की कोख में पल रहा है।

जानकारी के अनुसार मारिओन कोटिलार्ड गर्भवती हैं। हालांकि मारिओन कोटिलार्ड ने अपने बच्चे के पिता के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि ब्रैड पिट इस बच्चे के पिता हो सकते हैं।

angelina jolie brad pitt

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, अभिनेता गिलॉम कैनेट को डेट कर रहीं कोटिलार्ड (40) ने ‘क्लोजर’ पत्रिका की कवर स्टोरी में अपने गर्भवती होने का खुलासा किया है।

Finally, हॉलीवुड दंपति एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट लेंगे तलाक

ब्रैड और कोटिलार्ड ने मार्च में लंदन में फिल्म ‘एलाइड’ की शूटिंग शुरू की थी। वेबसाइट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि पर्दे पर ब्रैड और कोटिलार्ड का तालमेल एंजेलिना को परेशान कर रहा था।

marion-cotillard

सूत्र ने कहा, “एंजी, ब्रैड और मारिओन के बीच फिल्माए गए कामुक दृश्यों को सहन नहीं कर सकीं। उनका जलन नियंत्रण के बाहर था। ब्रैड ने उन्हें महीनों भरोसा दिलाने और उनका गुस्सा शांत करने की कोशिश की, लेकिन यह काम नहीं आया। एंजी को लगता था कि ब्रैड उन्हें धोखा दे रहे हैं।”

सूत्र के अनुसार, एंजेलिना पिछले कई वर्षो से ब्रैड को लेकर असुरक्षित महसूस कर रही थीं। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा जलन मारिओन से हुई। उन्हें हमेशा इस बात का अंदेशा रहता था कि जैसे ब्रैड ने (पूर्व पत्नी) जेनिफर एनिस्टन को छोड़ दिया, वैसा वह उनके साथ भी कर सकते हैं। -आईएएनएस