Thursday, March 26, 2026
Home Hollywood + ‘हाउसफुल 4’ में नजर आएंगे ब्रेट ली?

‘हाउसफुल 4’ में नजर आएंगे ब्रेट ली?

0
214

मुंबई। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली इंडो-ऑस्ट्रेलियन फिल्म ‘अन इंडियन’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह बॉलीवुड फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में भी दिखाई दे सकते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह ‘हाउसफुल 4’ का हिस्सा होंगे? ब्रेट ली ने न तो इंकार किया और न इसकी पुष्टि की।

Brett lee

‘हाउसफुल 4’ का हिस्स बनने वाले सवाल पर क्रिकेटर से अभिनेता बने ब्रेट ली ने आईएएनएस से कहा, “मुझे इस बारे में पता नहीं है।”

कथित तौर पर ‘अनइंडियन’ की टीम ने निर्देशक अनुपम शर्मा और निर्माता साजिद नाडियाडवाला से मुलाकात की।

वर्तमान में भारत में फिल्म का प्रचार कर रहे ली ने कहा कि बॉलीवुड में उन्हें शाहरुख खान और प्रीति जिंटा पसंद हैं।

उन्होंने कहा, “बॉलीवुड में मुझे शाहरुख खान और प्रीति जिंटा पसंद हैं। शाहरुख ने बॉलीवुड में काफी अच्छा काम किया है और मैं इसकी सराहना करता हूं।”

अनुपम शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में तनिष्ठा चटर्जी, सुप्रिया पाठक, आकाश खुराना और गुलशन ग्रोवर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

-आईएएनएस