Saturday, March 28, 2026
Home Hollywood + Brexit का असर Viceroy’s House पर

Brexit का असर Viceroy’s House पर

0
173

लंदन। Brexit (ब्रिटेन के ईयू से बाहर निकलने) पर जनमत संग्रह के नतीजों से दुखी भारतीय मूल की मशहूर ब्रिटिश फिल्मकार गुरिंदर चड्ढा अपनी आगामी फिल्म Viceroy’s House पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं।

Gurinder Chadha

‘वायसरॉय हाउस’ भारत के विभाजन की घटनाओं पर आधारित है। इसमें मुख्‍य भूमिका ह्यूग बोनविले, गिलियन एंडरसन, मनीष दयाल, हुमा कुरैशी आदि कलाकार निभा रहे हैं। फिल्‍म पर काम पिछले साल शुरू हुआ था।

ब्रिटेन ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर निकलने के पक्ष में मतदान किया था। इस नतीजे से दुखी गुरिंदर चड्ढा को ऐसा लग रहा है जैसे इतिहास खुद को दोहरा रहा है।

गुरिंदर चढ्डा ने ट्विटर पर लिखा, ‘2016 में टूटे दिल के साथ 1947 के विभाजन पर आधारित फिल्म का संपादन करना मुश्किल हो रहा है। इतिहास, सबक नहीं लिया। फूट डालो और शासन करो।’

-आईएएनएस