Wednesday, March 25, 2026
Home Hollywood + टेलर स्‍विफ्ट से रिश्‍ता खत्‍म करने पर बोले केल्विन हैरिस

टेलर स्‍विफ्ट से रिश्‍ता खत्‍म करने पर बोले केल्विन हैरिस

0
275

लॉस एजेंलिस। गायिका टेलर स्‍विफ्ट और टॉम हिडल्‍स्‍टोन के बीच तीन माह के बाद हुए ब्रेकअप को अभी एक दिन भी न गुजरा था कि गायिका टेलर स्‍विफ्ट के पूर्व प्रेमी केल्विन हैरिस ने जीक्‍यू ब्रिटिश के साथ बातचीत के दौरान अपने और टेलर के संबंधों पर खुलकर बात की।

taylor-swift

जीक्‍यू ब्रिटिश से बातचीत के दौरान केल्‍विन हैरिस ने कहा, मेरा और टेलर स्‍विफ्ट का अलग होना कहर टूटने जैसा था। जब हम दोनों साथ थे तो हम मीडिया सर्कस से ज्‍यादा अपने संबंधों पर ध्‍यान देते थे। टेलर स्‍विफ्ट मेरी भावनाओं का सम्‍मान करती थी। शायद, मैं एक अच्‍छा सेलेब्‍स नहीं बन सका। पर जब संबंध टूटे तो ऐसा लगा जैसे कहर टूट गया।’

अफवाहों और चर्चाओं के कारण मुझे काफी दबाव का सामना करना पड़ा। मगर, मैं आशावादी हूं इसलिए कुछ समय बाद मैं संभलने में कामयाब हुआ। गौरतलब है कि गायिका टेलर स्‍विफ्ट और टॉम हिडल्‍स्‍टोन दोनों पिछले तीन माह से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अचानक कुछ दिन पहले दोनों ने आधिकारिक तौर पर ब्रेकअप की घोषणा कर दी है।

यूएस वीकली के अनुसार टॉम हिडल्‍स्‍टोन संबंधों को सार्वजनिक तौर पर अधिक दिखाने के लिए प्रयत्‍न कर रहे थे जबकि ट्रेलर स्‍विफ्ट इससे कतरा रही थीं। ट्रेलर स्‍विफ्ट की मुश्‍किलों को समझने के लिए तैयार नहीं थे।