Monday, March 23, 2026
Home Hollywood + ड्वेन जॉनसन, प्रियंका चोपड़ा की ‘बेवॉच’ की रिलीज टली

ड्वेन जॉनसन, प्रियंका चोपड़ा की ‘बेवॉच’ की रिलीज टली

0
235

लॉस एंजेलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आगामी हॉलीवुड एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘बेवॉच’ की रिलीज एक सप्ताह के लिए टल गई है। अब यह फिल्म 26 मई को रिलीज होगी।

पैरामाउंट पिक्चर्स ने इसकी घोषणा की है। गौरतलब है कि ड्वेन जॉनसन के साथ प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से हॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्‍म में प्रियंका चोपड़ा खलनायिका के रूप में नजर आएंगीं।

Baywatch The Rock

‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म पहले मेमोरियल डे के सप्ताहंत की छुट्टियों के मौके पर 19 मई को अभिनेता जॉनी डेप्स की ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन : डेड मैन नो टेल्स’ और अभिनेत्री रेबेका फग्र्युसन और अभिनेता जेक जिलएनहॉल की ‘लाइफ’ के साथ रिलीज हो रही थी।

baywatch-poster

सेठ गॉर्डन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जैक एफ्रॉन, अलेक्सांद्रा दद्दारिओ, केली रोहरबॉच, इलफेनेश हदेरा, जॉन बास, यान्हा अब्दुल मतीन द्वितीय, डेविड हैसलहोफ और पामेला एंडरसन कलाकार शामिल हैं। -आईएएनएस