Thursday, March 26, 2026
Home Hollywood + गॉडजिला के सीक्‍वल में नजर आएंगे ब्‍लडलाइन स्‍टार केली चांडलर

गॉडजिला के सीक्‍वल में नजर आएंगे ब्‍लडलाइन स्‍टार केली चांडलर

0
266

लॉस एजेंलिस। ख़बर है कि गॉडजिला के सीक्‍वल में ब्‍लडलाइन स्‍टार Kyle Chandler, जो अपने बेहतरीन अभिनय के लिए Emmy समेत कई पुरस्‍कार जीत चुके हैं, अहम किरदार में नजर आएंगे।

इसके अलावा Michael Dougherty निर्देशित फिल्‍म में स्‍ट्रेंजर थिंगस स्‍टार मिली बॉबी ब्राउन भी फिल्‍म में नजर आएंगी।

हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम के अनुसार फिल्‍म के प्‍लॉट को छुपाकर रखा जा रहा है। हालांकि, केली चांडलर फिल्‍म में एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाएंगे, जो ब्राउन द्वारा निभाये जा रहे किरदार के पिता हैं।

लीजेंड्री और वॉर्नर ब्रदर्स निर्मित फिल्‍म गॉडजिला : किंग ऑफ द मोंस्‍टर्स 22 मार्च 2019 को रिलीज होने की संभावना है।

इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्‍म, जो Gareth Edwards द्वारा निर्देशित थी, 2014 में रिलीज हुई थी और विश्‍व भर में 529.1 मिलीयन डॉलर की कमाई की थी।