Saturday, April 11, 2026
Home Hollywood + डिज्‍नी चैनल का टीवी शो गर्ल मीट वर्ल्‍ड सीजन 4 रद्द

डिज्‍नी चैनल का टीवी शो गर्ल मीट वर्ल्‍ड सीजन 4 रद्द

0
212

न्‍यूयॉर्क। डिज्‍नी चैनल की लोकप्रिय टीवी सीरीज गर्ल मीट वर्ल्‍ड अपने तीसरे संस्‍करण के साथ समाप्‍त होने जा रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक डिज्‍नी चैनल की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई।

जानकारी के अनुसार गर्ल मीट वर्ल्‍ड के तीसरे सीजन का अंतिम एपिसोड 20 जनवरी 2017 को डिज्‍नी चैनल पर प्रसारित होगा।

गर्ल मीट राइटर्स ने ट्वीटर पर आधारिक जानकारी देते हुए कहा, ‘हमको अपने कार्य पर गर्व है, लेकिन यह नीरसता के साथ समाप्‍त होने जा रहा है। मैं अपने दर्शकों को सूचित करने जा रहा हूं कि शो समाप्‍त होने जा रहा है।’

अगले ही ट्वीट में गर्ल मीट राइटर्स ने दर्शकों से जनवरी में प्रसारित होने वाले एपिसोड देखने की अपील की है। हम तीन शानदार सीजनों के साथ आपसे अलविदा लेते हैं। जब पीछे की ओर देखते हैं तो खुशी और गर्व महसूस होता है।