Saturday, March 28, 2026
Home Hollywood + ‘ग्रेहाउंड’ के लिए पटकथा लिख रहे हैं अभिनेता टॉम हैंक्‍स

‘ग्रेहाउंड’ के लिए पटकथा लिख रहे हैं अभिनेता टॉम हैंक्‍स

0
242

लॉस एंजिलिस। शानदार अभिनय की बदौलत विश्‍व भर में चर्चित हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स द्वितीय विश्वयुद्ध पर आधारित फिल्‍म ‘ग्रेहाउंड’ के लिए पटकथा लिख रहे हैं। इस फिल्‍म का निर्देशन एरॉन सिनिडर करेंगे। इस फिल्म में संभवत: हैंक्स भी भूमिका निभाएंगे।

गौरतलब है कि फॉरेस्‍ट गैम्‍प अभिनेता टॉम हैंक्स ने इससे पहले लेखक के रूप में ‘लैरी क्राउन’ और ‘द थिंग यू डू’ जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुके हैं।

tom-hanks

वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण प्लेटोन पिक्चर्स के गेरी गोट्जमैन करेंगे, जो लंबे समय से टॉम हैंक्स के साथ जुड़े हुए हैं और उनकी कई फिल्मों का निर्माण सहयोगी रहे हैं।

टॉम हैंक्स इस फिल्म में एक नौसेना अधिकारी की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जो नौसेना के ‘ग्रेहाउंड’ नामक लड़ाकू जहाज का कप्तान है। उसे दुश्मन के साथ मुकाबला करना है और अपने मन के संदेहों के साथ भी।

tom-hanks-irrfan-khan

हालांकि, इन दिनों टॉम हैंक्स अपनी अगली फिल्म ‘इंफर्नो’ के रिलीज होने जा इंतजार कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। -आईएएनएस