Tuesday, March 24, 2026
Home Hollywood + हेलेन मिरेन को बूढ़ी होने से हुआ फायदा !

हेलेन मिरेन को बूढ़ी होने से हुआ फायदा !

0
339

लंदन। कुछ लोग अपने बुढ़ापे से परेशान होते हैं, मगर, एक हॉलीवुड अभिनेत्री ऐसी भी हैं, जो बुढ़ापे में बेहद खुश हैं, क्‍योंकि जवानी जाने के साथ साथ उन पर लगा हुआ एक टैग भी चला गया।

वेबसाइट ‘टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, मिरेन (70) का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी के हर दौर का ‘अलग-अलग तरीकों’ से लुत्फ उठाया है।

Helen Mirren 001

मिरेन ने कहा, “मेरे लिए बूढ़ी होने से संबंधित सबसे अच्छी बात यह है कि सारे सेक्स-सिम्बल लेबल से छुटकारा मिल रहा है।”

उन्होंने कहा, “वृद्धावस्था में अच्छाई व बुराई दोनों निहित हैं..मुझे जवां रहना पसंद है, लेकिन मैंने उम्र के हर दौर का अलग-अलग तरीकों से आनंद उठाया है।”

मिरेन अपने स्वास्थ्य की भी बहुत आभारी हैं।

उन्होंने कहा, “मैं 70 के पड़ाव में आने से खुश हूं और आशा करती हूं कि 80 साल की होने पर मेरे अंदर एक अन्य शख्स होगा। मैं उससे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती। मैं इस उम्र में पहुंचने के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं और अपने स्वास्थ्य की बेहद आभारी हूं।”

-आईएएनएस