Thursday, March 26, 2026
Home Hollywood + हिलेरी डफ ने अपने ट्रेनर जैसन के साथ अपने संबंधों पर ऐसे...

हिलेरी डफ ने अपने ट्रेनर जैसन के साथ अपने संबंधों पर ऐसे लगाई मोहर

0
205

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री हिलेरी डफ और उनके निजी ट्रेनर जैसन वॉल्‍श के बीच पक रही इश्‍क खिचड़ी के बारे में हमने जून में एक रिपोर्ट  दी थी, जिस पर हिलेरी डफ ने रविवार को एक किस वाली तस्‍वीर ने फाइनल पक्‍की मोहर लगा दी है।

जी हां। अभिनेत्री हिलेरी डफ ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम खाते पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें हिलेरी और उनका ट्रेनर दोनों चुंबन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस कैप्‍शन में हिलेरी ने लिखा, ‘जे के साथ डेट नाइट।’

hilary duff

इतना ही नहीं, ट्रेनर के प्‍यार में पागल हुईं हिलेरी ने जे लिखने के बाद लाल रंग वाले दिल के इमोजी को भी पोस्ट किया।

दोनों के बीच संबंधों की खबरें तब सुर्खियों में आईं, जब पिछले महीने न्यूयॉर्क के सोहो में एक दूसरे का हाथ थामे दोनों की तस्वीरें सामने आई थीं। गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में अभिनेत्री हिलेरी डफ्फ ने माइक कॉम्री से तलाक लिया था और हिलेरी का 4 वर्षीय बेटा भी है।