Saturday, April 11, 2026
Home Hollywood + हिलेरी स्‍वांक का अनोखा सगाई स्‍टाइल !

हिलेरी स्‍वांक का अनोखा सगाई स्‍टाइल !

0
201

लॉस एंजेलिस| अभिनेत्री हिलेरी स्वांक ने अपने प्रेमी रुबेन टोरेस के साथ सगाई कर ली है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिलियन डॉलर बेबी’ की अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की कि एक रोमांटिक सैर के दौरान टोरेस ने उन्हें प्रोपोज किया, जिसके बाद उन्होंने उनसे सगाई कर ली।

hilary swank 002

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा, “उसने मुझे अंगूठी पहनाई और सगाई पूरी हो गई। फिजांओं में बस प्यार ही प्यार है।”

कोलंबिया निवासी टोरेस पहले दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में टेनिस खेल चुके हैं।

फिलहाल, अब वह खेल से संयास ले चुके हैं और अब एक कोच हैं। साथ ही वे यहां यूबीएस के एक वित्तीय सलाहकार के रूप में काम करते हैं।

hilary swank 001

दोनों पिछले साल जुलाई से ही एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं।(आईएएनएस)