Friday, March 27, 2026
Home Hollywood + ऑस्‍कर सम्‍मान से सम्‍मानित होंगे अभिनेता जैक चैन

ऑस्‍कर सम्‍मान से सम्‍मानित होंगे अभिनेता जैक चैन

0
201

लॉस एंजेलिस। लोकप्रिय अभिनेता, निर्देशक, लेखक और मार्शल आर्ट मास्‍टर जैकी चान, फिल्म संपादक एने वी. कोआटेस, कास्टिंग निर्देशक लेन स्टालमास्टर और वृतचित्र फिल्मकार फ्रेडरिक विसेमान को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, जैकी को नवम्बर में गवर्नर पुरस्कार से नवाजा जाएगा। ‘अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेस’ ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

sonu sood with jackie chan

अपने बयान में अकादमी की अध्यक्ष चेरल बोने इसाक्स ने कहा कि यह मानद पुरस्कार जैकी, लेन और फ्रैडिक जैसे लोगों के लिए ही बना है। अपने काम के सच्चे लोग।

चेरल ने कहा कि बोर्ड ऐसे कलाकारों की बेहतरीन उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित कर काफी खुश है।

इन चारों कलाकारों को 12 नवम्बर को हाईलैंड सेंटर और हॉलीवुड के डोल्बे बॉलरूम में अकादमी के आठवें वार्षिक गवर्नर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

-आईएएनएस