Tuesday, March 24, 2026
Home Hollywood + जब हैरिसन फोर्ड ने जेनिफर लॉरेंस को नहीं पहचाना

जब हैरिसन फोर्ड ने जेनिफर लॉरेंस को नहीं पहचाना

0
339

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस भले ही आज हॉलीवुड का एक बड़ा नाम हों, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब प्रख्यात अभिनेता हैरिसन फोर्ड उन्हें पहचानते नहीं थे।

Jennifer Lawrence 0041

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेंस ने एक अपमानजनक घटना को याद किया जब वह ब्रिटिश हास्य कलाकार जैक व्हाइटहॉल के साथ थीं और उन्होंने फोर्ड और निर्देशक जे.जे. अब्राम्स के साथ नाचने का फैसला किया।

Jennifer Lawrence 0042

लॉरेंस ने ‘द ग्राहम नोर्टन शो’ में कहा, “मैंने पहले कभी इससे ज्यादा शर्मिदगी महसूस नहीं की थी। मैं नहीं जानती कि कोई जानता है कि नहीं कि मैं कौन हूं, लेकिन जब मैंने हैरिसन फोर्ड और जे.जे. अब्राम्स को देखा था, मैंने खुद से कहा, ‘सब ठीक होगा, हम सभी सहकर्मी हैं।”‘

उन्होंने कहा कि वह उनके पास गईं और ‘एक मूर्ख की तरह नाचने लगीं।’

अभिनेत्री ने कहा, “मुझे नाचते समय महसूस हुआ कि वे नहीं जानते थे कि मैं कौन हूं, इसलिए मैं पीछे मुड़ी और शर्मिदगी से जैक के पास वापस चली गई।”

-आईएएनएस