Thursday, March 26, 2026
Home Hollywood + जॉन लीजेंड को हजारों डॉलर का चूना लगते लगते बचा

जॉन लीजेंड को हजारों डॉलर का चूना लगते लगते बचा

0
182

न्‍यूयॉर्क सिटी। हाल ही में ऑल ऑफ मी गायक जॉन लीजेंड को न्‍यू यॉर्क सिटी में एक कड़वे अनुभव का शिकार होना पड़ा।

मैट्रो.को.यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार गायक गुरूवार को स्‍थानीय जेएफके इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर उतरे और उनका बेश्‍कीमती बैग लापता हो गया। हालांकि, बाद में एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों की मदद से बैग लेकर जाने वाले की पहचान कर बैग को हासिल कर लिया गया।

गायक जॉन लीजेंड ने टीएमजी की रिपोर्ट, जिसमें कहा गया था कि जॉन लीजेंड का बैग उसके कैब ड्राइवर में लूट लिया है, का खंडन करते हुए कहा, ‘हम हमेशा एक विश्‍वसनीय कार सेवा का इस्‍तेमाल करते हैं और उन्‍होंने मुझे नहीं लूटा। हमारे डेल्‍टा ग्रीटर ने गलती की और बैग को कार्ट पर छोड़ दिया।’

गायक ने आगे कहा, ‘बैग इसलिए गया क्‍योंकि इसको ध्‍यान में नहीं लिया गया था। एयरपोर्ट पुलिस ने उस व्‍यक्‍ति को गिरफ्तार कर लिया, जो इसको लेकर गया था और मुझे बैग वापस मिल गया।’

टीएमजी की रिपोर्ट के अनुसार बैग में स्‍पष्‍ट और हरे रंग के पत्‍थरों वाले कार्टियर पैंथर कफ़लिंक थे, जिनकी कीमत 30000 डॉलर आंकी जा रही है। इसके अलावा 500 डॉलर के कपड़े और 500 डॉलर के चश्‍मे थे।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।