Saturday, April 11, 2026
Home Hollywood + पामेला एंडरसन को लेकर जुलियन असांज ने तोड़ दी चुप्‍पी

पामेला एंडरसन को लेकर जुलियन असांज ने तोड़ दी चुप्‍पी

0
240

लॉस एंजेलिस। जैसा कि हमने पहले ही आपको विकिलीक्स के संस्थापक जुलियन असांज और अभिनेत्री पामेला एंडरसन के बीच इश्‍क खिचड़ी पक रही है। अब इस मामले में एक नया दिलचस्‍प अपडेट सामने आया है, जो जुलियन असांज की ओर से है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, जुलियान असांज ने एक रेडियो साक्षात्कार के दौरान पामेला एंडरसन को लेकर अपनी चुप्‍पी तोड़ी।

असांज ने कहा, ‘पामेला प्रभावशाली व्यक्तित्व के साथ ही आकर्षक हैं। पामेला बेवकूफ नहीं है बल्कि मानसिक तौर पर बेहद सहज हैं। मेरा मतलब, मैं उन्हें पसंद करता हूं। मैं ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहता।’

गौरतलब है कि असांज और एंडरसन की रोमांस की खबरें एंडरसन के लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में जाने के बाद से आनी शुरू हुई। असांजे को 2012 के बाद से वहां राजनीतिक शरण दी गई है। 2010 में स्वीडन दौरे के बाद उन पर दुष्कर्म के आरोप लगे थे।

‘बेवॉच’ स्टार पामेला एंडरसन ने हाल ही में कहा था कि उनको जुलियन असांज के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

-आईएएनएस