Thursday, March 26, 2026
Home Hollywood + ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन की फिल्‍म ‘जुमांजी’ की पहली झलक

ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन की फिल्‍म ‘जुमांजी’ की पहली झलक

0
264

लॉस एंजेलिस। ‘बेवॉच’ अभिनेता ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन ने अपनी आगामी काल्‍पनिक साहसिक फिल्‍म जुमांजी की पहली झलक साझा की।

अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पहला दिन काफी मजेदार रहा है। हमारे 90 के दशक के परिधान बेहतर तरीके से समझ में आएंगे, जब हमारी कहानी से पर्दा उठेगा, विश्‍वास करो। यात्रा जारी है।’

jumanji-still
फिल्‍मकार जैक कासडन निर्देशित फिल्‍म जुमांजी में ड्वेन जॉनसन के अलावा केविन हार्ट, जैक ब्‍लैक, निक जोनास और करेन गिलान भी मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म अगले साल 28 जुलाई को रिलीज होने की संभावना है।

इसके अलावा ड्वेन जॉनसन ने शूटिंग स्‍थल से एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें ड्वेन जॉनसन की उत्‍सुकता देखने लायक है।