Sunday, March 29, 2026
Home Hollywood + सुपरमॉडल केट मॉस और गिटारवादक जिमी हिंस हुए अलग

सुपरमॉडल केट मॉस और गिटारवादक जिमी हिंस हुए अलग

0
178

लॉस एंजेलिस। सुपरमॉडल केट मॉस और जिमी हिंस ने शांतिपूर्वक औपचारिक अलगाव समझौते से सहमति जताकर तलाक ले लिया।

kate-moss

सूत्र के अनुसार, साल 2011 में ‘द किल्स’ बैंड के गिटारवादी से शादी रचाने वाली मॉडल ने शादी के चार साल बाद पिछले साल अलगाव की घोषणा की थीं। वह खुद को अब तलाकशुदा बता रही हैं।

मॉस ने वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ को बताया, “वे कुछ समय पहले ही समझौते पर राजी हुए हैं क्योंकि दोनों में से कोई भी इसका तमाशा नहीं बनाना चाहता था।”

सूत्र ने आगे कहा कि दोनों हाई-प्रोफाईल कानूनी लड़ाई लड़ने के बजाय औपचारिक रूप से चुपचाप अलग हो गए।

-आईएएनएस