Friday, April 3, 2026
Home Hollywood + गायिका केली क्‍लार्कसन बोलीं, अगर अब मां बनीं तो मर जाउंगी

गायिका केली क्‍लार्कसन बोलीं, अगर अब मां बनीं तो मर जाउंगी

0
238

लॉस एंजिलिस। गर्भावस्‍था के दौरान भयानक अनुभवों को महसूस कर चुकीं गायिका केली क्‍लार्कसन अब तीसरी बार मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं। गायिका केली का मानना है कि यदि अब वह फिर से मां बनने की जाएंगी तो मर जाएंगी।

kelly-clarkson

फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक क्लार्कसन के पति ब्रैंडन ब्लैकस्टॉक से दो बच्चे हैं, बेटी रिवर रोज और बेटा रेमिंगटन एलेक्जेंडर। केली क्‍लार्कसन ने कहा कि अब वे और बच्चे नहीं चाहती, क्योंकि गर्भावस्था का अनुभव ‘भयानक’ है।

केली क्‍लार्कसन एक्सेस हॉलीवुड को कहा कि उनके दो कमाल के बच्चे हैं। लेकिन, गर्भावस्था का अनुभव डरावना है। यदि यह दोबारा हुआ तो उनकी मौत हो जाएगी। यह भयानक है।

गौरतलब है कि ब्रैंडन ब्लैकस्टॉक के साथ 2013 में केली क्‍लार्कसन ने विवाह किया था। ब्रैंडन ब्‍लैकस्‍टॉक को केली क्‍लार्कसन लंबे समय से जानती थीं। उनकी पहली संतान 2014 में और दूसरी संतान इस साल अप्रैल में हुई थी।  -आईएएनएस