Saturday, March 28, 2026
Home Hollywood + घोड़ों की क्रीम लगाती हैं क्लोई कार्दशियां

घोड़ों की क्रीम लगाती हैं क्लोई कार्दशियां

0
153

लॉस एंजेलिस। मानो या न मानो। मगर, टेलीविजन अभिनेत्री क्लोई कार्दशियां ने एक बातचीत के दौरान हैरत में डाल देने वाला खुलासा किया है कि वे घोड़े के खुर के लिए इस्तेमाल होने वाली क्रीम लगाती हैं।

क्लोई ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, “अच्छा मैनीक्योर मेरे नाखूनों को जिंदगी देता है, लेकिन अगर आप भी अपनी पॉलिश उतनी ही बार बदलती हैं, जितना मैं, तो कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती हैं।”

khloe-kardashian

क्लोई ने लिखा, “बेरियेले की यह क्रीम इतनी अच्छी है। असल में यह घोड़े के खुरों के लिए बनी है। हैरानी की बात नहीं है कि यह मेरे कमजोर नाखूनों के लिए बेहद असरदार है।”

क्लोई ने यह भी बताया कि वह इस क्रीम को दिन में कई बार लगाती हैं और जहां भी जाती हैं, हमेशा उसे साथ लेकर जाती हैं।

उन्होंने कहा, “वैसे आपको इसे दिन में दो बार इस्तेमाल करना होता है, लेकिन मैं इसे ज्यादा इस्तेमाल करती हूं।”
-आईएएनएस