Tuesday, March 24, 2026
Home Hollywood + इसलिए रैपर ट्यागा का कर्ज उतारने में जुटीं हैं क्रिस जेनर

इसलिए रैपर ट्यागा का कर्ज उतारने में जुटीं हैं क्रिस जेनर

0
198

लॉस एंजेलिस। टेलीविजन अभिनेत्री क्रिस जेनर अपनी बेटी का घर बसाने के लिए कर्ज की दलदल में फंसे काइली जेनर के प्रेमी रैपर ट्यागा की धन मन से मदद कर रही हैं।

वेबसाइट एसशोबिज डॉट कॉम के मुताबिक, रैपर ट्यागा ने जिस-जिस से उधार लिया है उन लोगों की तरफ से उन्हें मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में क्रिस नहीं चाहती कि उनकी बेटी किसी मुसीबत में पड़े, इसलिए वह मदद के लिए आगे आई हैं।

kris jenner

सूत्र ने कहा, “अगर क्रिस ने कर्ज चुका दिया तो सारे मुकदमे खत्म हो जाएंगे। अन्यथा, ट्यागा और काइली को वित्तीय स्थिति के संबंध में प्रमाण देना होगा और अगर ऐसा होता है तो दोनों गिरफ्तार हो सकते हैं। क्रिस ऐसा नहीं होने देंगी।”

सूत्र ने आगे बताया कि क्रिस जेनर ने काइली जेनर के साथ रहने के लिए ट्यागा को राजी भी कर लिया है।

kris jenner 002

अन्य सूत्र के मुताबिक, क्रिस ने कहा है कि ट्यागा के कर्ज को चुकाने के बाद उन्हें (ट्यागा को) परिवार की ओर से एक पैसा भी नहीं मिलेगा।-आईएएनएस