Wednesday, March 25, 2026
Home Hollywood + भाभी के पूर्व आशिक को डेट कर रही काइली ने सोचे बच्‍चों...

भाभी के पूर्व आशिक को डेट कर रही काइली ने सोचे बच्‍चों के नाम

0
294

लॉस एंजेलिस। जी हां। अपनी भाभी ब्‍लेक चीना के पूर्व प्रेमी को डेट कर रहीं रियलिटी टीवी कलाकार काइली जेनर ने अभी से अपने होने वाले बच्चों के नाम को लेकर एक लंबी फेहरिस्त तैयार कर ली है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, इनदिनों रैपर ट्यागा को डेट कर रहीं 19 वर्षीय काइली का कहना है कि उसने अपने होने वाले बच्चों को पुकारने के लिए ढेर सारे नाम तय कर रखे हैं।

kylie jenner in puma sheo 1

काइली ने अपनी वेबसाइट ‘काइली जेनर डॉट कॉम’ के जरिए कहा, ‘मैंने अपने होने वाले बच्चों के लिए पसंदीदा नामों की सूची बना रखी है।’

पशुओं को पालने की शौकीन काइली ने अपने कुत्तों नार्मन और बांबी के बाद हाल में अपने पालतू जानवरों की फेहरिस्त में टट्टू को भी शामिल किया है। और भविष्‍य में घोड़ा पालने की भी ख्वाहिश जाहिर की है। -आईएएनएस

चलते चलते…
रॉब कर्दशियां की बहन काइली जेनर से पहले रैपर ट्यागा ब्‍लेक चीना के साथ प्रेम संबंधों में थे और दोनों के संबंधों से एक संतान भी है। लेकिन, इस साल की शुरूआत में ब्‍लेक चीना ने कर्दशियां परिवार के सपूत रॉब कर्दशियां के साथ नए संबंधों की शुरूआत की। और जल्‍द मां बनने जा रही हैं। बच्‍चे की डिलीवरी के बाद ब्‍लेक और रॉब कर्दशियां वैवाहिक जीवन शुरू करेंगे।