Saturday, March 28, 2026
Home Hollywood + ‘द एक्स फैक्टर’ में निकोल शेरजिंगर की जगह होंगी मेल बी

‘द एक्स फैक्टर’ में निकोल शेरजिंगर की जगह होंगी मेल बी

0
292

लंदन। ‘द एक्स फैक्टर’ सीजन 2014 में नजर आ चुकीं गायिका मेल बी एक बार फिर से ‘द एक्स फैक्टर’ शो में वापसी कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार मेल बी कुछ एपिसोड के लिए गायिका निकोल शेरजिंगर की जगह लेंगी क्योंकि निकोल निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से लंदन ऑडिशन में शिरकत नहीं कर पाएंगी।

mel-b-at-americas-got-talent-001

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ मुताबिक टीवी नेटवर्क आईटीवी ने इस बात की पुष्टि की है कि नए ट्रेलर के जरिए मेल भी शनिवार के एपिसोड में मौजूद रह सकती हैं।

वीडियो क्लिप में मेल बी को बाकी पैनल सदस्यों लुईस वाल्श, शेरोन ओस्बॉर्न और सिमोन कॉवेल द्वारा उनका अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है।

मेल बी ने एक क्लिप में कहा, ‘मैं ऐसे प्रतिभागियों को देखना चाहती हूं जो अपने लुक, अपने रवैये और आवाज से दीवाना बना दें। अगर प्रतिभागियों में यह सब नहीं है तो मेरा समय बर्बाद नहीं करें।’

mel-b-at-americas-got-talent

गौरतलब है कि मेल बी एक अन्य शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ से भी जुड़ी हैं। -आईएएनएस