Wednesday, March 25, 2026
Home Hollywood + अभिनेत्री मेरिल स्‍ट्रिप बनेंगी रुपहले पर्दे की हिलेरी क्‍लिंटन!

अभिनेत्री मेरिल स्‍ट्रिप बनेंगी रुपहले पर्दे की हिलेरी क्‍लिंटन!

0
184

टोक्यो। ऑस्कर पुरस्कार विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्‍ट्रिप हिलेरी क्‍लिंटन की भूमिका में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसके लिए सिने प्रेमियों को थोड़ा सा इंतजार करना होगा। इस बात का खुलासा स्‍वयं मेरिल स्‍ट्रिप ने एक मीडिया वार्ता के दौरान किया।

वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, मेरिल स्‍ट्रिप ने यह बात सोमवार को टोक्यो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्टीफन फ्रियर्स निर्देशित अपनी फिल्म ‘फ्लोरेंस फॉस्टर जेनकिंस’ के प्रीमियर से पहले कही। मेरिल स्‍ट्रिप फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने आई हैं, जो मंगलवार से शुरू हो रहा है।

meryl-streep

मेरिल स्‍ट्रिप ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हिलेरी क्लिंटन ने एक बार कहा था कि किसी फिल्म में अपनी भूमिका निभाने के लिए वह मुझे चुनेंगी।

मेरिल स्‍ट्रिप ने कहा, ‘यह बात सुनकर मैं बेहद खुश हूं। लेकिन मुझे उस भूमिका के लिए इंतजार करना होगा। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि उनके सामने है। हम बेहद रोमांचित हैं और इस (अमेरिकी राष्ट्रपति) चुनाव में अभी थोड़ा वक्त है।’

मेरिल स्‍ट्रिप ने यह भी कहा कि वर्तमान में उनके पास कोई काम नहीं है और वह नई फिल्म मिलने का इंतजार कर रही हैं। -आईएएनएस