Tuesday, March 24, 2026
Home Hollywood + जब अभिनेत्री निकोल किडमैन को हुआ अकेलेपन का एहसास

जब अभिनेत्री निकोल किडमैन को हुआ अकेलेपन का एहसास

0
203

लंदन। हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज से अलग होने के एक साल बाद वर्ष 2002 की फिल्‍म ‘द आवर्स’ के लिए अभिनेत्री निकोल किडमैन को मिले ऑस्‍कर पुरस्‍कार ने उनको अकेलेपन का एहसास करवाया।

इतना ही नहीं, इस अकेलेपन ने निकोल किडमैन को एक अच्‍छा जीवन साथी खोजने के लिए प्रेरित भी किया।

अंग्रेजी वेबसाइट फॉक्‍सन्‍यूज के अनुसार, अभिनेत्री निकोल किडमैन ने 60वें बीएफआई लंदन फिल्म महोत्सव के एक सवाल-जवाब सत्र में कहा, ‘एक कलाकार के तौर पर ऑस्कर जीतना महत्वपूर्ण मोड़ था, पर इसने मुझे अकेलेपन का अहसास भी कराया। उस वक्त मेरे करीब कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं था, जिसके साथ इसे मैं साझा कर सकूं।’

nicole-kidman-002

गौरतलब है कि अभिनेत्री निकोल किडमैन ने 2001 में टॉम क्रूज से लगभग 11 वर्ष पुराना वैवाहिक संबंध खत्‍म कर लिया था। और 2006 में म्‍यूजिक स्‍टार कीथ अर्बन के साथ फिर से वैवाहिक जीवन की शुरूआत की।

अभिनेत्री ने स्‍वीकार किया कि कीथ अर्बन के साथ शुरूआती तीन महीने उनके बहुत बुरे गुजरे। इन तीन महीनों में काफी उतार चढ़ाव आए। हालांकि, कीथ अर्बन और निकोल किडमैन को वैवाहिक बंधन में बंधे दस साल हो चुके हैं।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।