Thursday, March 26, 2026
Home Hollywood + Omg! ऑस्‍कर 2017 में हुई ऐसी भूल कि सब चकित रह गए

Omg! ऑस्‍कर 2017 में हुई ऐसी भूल कि सब चकित रह गए

0
188

लॉस एंजेलिस। जी हां, विश्‍व भर में प्रख्‍यात फिल्‍म पुरस्‍कार समारोह ऑस्‍कर 2017 में उस समय हर कोई दंग रह गए, जब गलती से फिल्‍म ‘ला ला लैंड’ को बेस्‍ट पिक्‍चर घोषित कर दिया गया।

दरअसल, ऑस्‍कर 2017 में बेस्‍ट पिक्‍चर अवार्ड मूनलाइट ने जीता। लेकिन, समारोह में उस समय खलबली मच गई, जब गलती से बेस्‍ट पिक्‍चर की घोषणा करते हुए घोषणाकारों ने मूनलाइट की जगह ला ला लैंड का नाम घोषित कर दिया। यहां तक के ला ला लैंड की टीम पुरस्‍कार लेने के लिए स्‍टेट पर आ भी चुकी थी।

हालांकि, बाद में वॉरेन बेट्टी ने स्‍पष्‍ट किया कि ऐसा लगता है कि एक्‍टर ने उनको गलत कार्ड थमा दिया है, इसलिए इस तरह की गलती हुई है।

लेकिन, बाद में पता चला कि मूनलाइट की जगह गलती से ला ला लैंड का नाम घोषित हो गया।

इसके अलावा ऑस्‍कर 2017 में बेस्‍ट एक्‍टर का अवार्ड केसी अफ्लेक और बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का पुरस्‍कार एमा स्‍टोन ने जीता है।

इसके अलावा महेरशाला अली ने बेस्‍ट स्‍पोर्टिंग एक्‍टर जबकि विओला डेविस ने बेस्‍ट स्‍पोर्टिंग एक्‍ट्रेस का अवार्ड जीता।

यदि आपको यह ख़बर या जानकारी अच्‍छी लगी हो तो दूसरों के साथ शेयर जरूर करें क्‍योंकि आपका समर्थन हमारे हौसले को बढ़ाता है।