Thursday, March 26, 2026
Home Hollywood + जब पेरिस हिल्‍टन ने एक अनजान बेघर शख्स को दिए 100 डॉलर

जब पेरिस हिल्‍टन ने एक अनजान बेघर शख्स को दिए 100 डॉलर

0
351

लॉस एंजेलिस। एक पत्रिका के कवर पर अपनी फोटो आने का जश्‍न मनाने के बाद पार्टी स्‍थल से बाहर निकलते हुए सोशलाइट और मॉडल पेरिस हिल्टन ने एक बेघर शख्स को 100 डॉलर दिए हैं।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक अभिनेत्री पेरिस जब न्यूयॉर्क फैशन वीक में ‘बेला’ पत्रिका के कवर पर अपनी तस्वीर छपने का जश्न मना रही थीं, तभी पेरिस हिल्‍टन ने एक फ्रेंच बिस्टरो के बाहर एक बेघर शख्स को यह राशि दी।Paris Hilton
एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ को बताया, ‘पार्टी करके निकलीं पेरिस हिल्‍टन से एक बेघर शख्स ने 100 डॉलर की मांग की। और पेरिस हिल्‍टन ने बिना किसी देरी के बेंजामिन फ्रैंकलिन की तस्वीर वाला करारा नोट उस शख्स को थमा दिया।’

हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि वे अनजान बेघर व्‍यक्‍ति भोजन और यौन इच्छाओं की पूर्ति के लिए रातभर अन्‍य लोगों से भी पैसे मांगता देखा गया।

गौरतलब है कि पेरिस हिल्टन लोगों से सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़ी रहती हैं। इतना ही नहीं, पेरिस सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए टीम का सहयोग कम ही लेती हैं और स्नैपचैट, ट्वीट और इंस्टाग्राम पर खुद ही पोस्ट करती हैं।

पेरिस हिल्टन ने कहा, ‘सोशल मीडिया के महत्व को देखते हुए मैं इसे पसंद करती हूं। मैं इसके जरिए अपने प्रशंसकों के साथ निजी तौर पर जुड़कर अपने जीवन से जुड़ी बातें साझा करने के साथ ही उनकी बातें भी सुन सकती हूं।’ -आईएएनएस