Monday, April 6, 2026
Home Hollywood + हे ईश्वर जरा पेट तो देखो, बोलीं Liv Tyler

हे ईश्वर जरा पेट तो देखो, बोलीं Liv Tyler

0
677

लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री लिव टाइलर ने अपनी गर्भावस्था को लेकर मजाक किया है। वह अपने मंगेतर डेव गार्डनर के दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही हैं। लिव (38) ने अपना एक फोटो अपलोड किया है, जिसमें वह न्यूयॉर्क की गलियों में घूमती नजर आ रही हैं।

उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में अपनी हैरानी जताई और कहा कि वह अपने बच्चे के आने का इंतजार नहीं कर सकती।

liv tyler

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, लिव ने लिखा, “हे ईश्वर जरा पेट तो देखो। बहुत बड़ा हो गया है। मैं छोटे से प्यारे से इंसान से मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।”

जनवरी में लिव ने दूसरी बार पेट से होने की घोषणा की थी। उन्होंने हालांकि अभी बच्चे के लिंग का खुलासा नहीं किया है।

लिव को संगीतकार पूर्व पति रॉइस्टन लैंगडन से 10 साल का बेटा मिलो है। वहीं उनके मंगेतर डेव को पूर्व पत्नी डैविनिया टाइलर से बेटा ग्रे है।

-आईएएनएस