लॉस एंजेलिस। जी हां, हॉलीवुड में कदम रखने के साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इश्क मुश्क के कारण भी सुर्खियां बटोरना शुरू कर दी हैं। टेलर स्विफ्ट के पूर्व प्रेमी टॉम हिडलस्टन के साथ प्रियंका चोपड़ा का नाम किस कदर सुर्खियों में है, इसका अंदाजा एलेन डीजेनरेस के लोकप्रिय शो द एलेन डीजेनरेस से लगाया जा रहा है।
इस शो की 26 सितंबर को प्रसारित होने जा रही किश्त में प्रियंका चोपड़ा का नाम टॉम हिडलस्टन के साथ जोड़कर प्रस्तुत किया गया। शो के दौरान कार्यक्रम होस्ट एलेन डीजेनरेस ने जब कुछ फोटोओं को दिखाते हुए अपनी मेहमान सिने हस्ती ली मिशेल से पूछा कि आप किस के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगी।
तो स्क्रीम क्वीन्स स्टार ली मिशेल ने टॉम हिडलस्टन की फोटो को देखते ही हैरत भरे अंदाज में कहा, ‘मैं इनके साथ नहीं जा सकती।’ मेहमान कलाकार ने प्रियंका चोपड़ा, टेलर स्विफ्ट समेत कई नाम लिए। लेकिन गौर करने वाली बात तो यह है कि सबसे पहले और ऊंचे सुर में नाम बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का था।
इस गेम में ली मिशेल ने सबसे पहले जॉन स्टामोस को छोड़ते हुए टेलर लॉटनर के साथ जाना पसंद किया। अभिनेता कैलविन हैरिस को चुना और जैक इफ्रॉन के लिए कोई और दिन मांगा।
चलते चलते…
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा 68वें एमी अवॉर्ड देने के लिए लॉस एंजेलिस में हॉलीवुड एक्टर टॉम हिडलस्टन के साथ स्टेज पर मौजूद थीं। बाद में हुई पार्टी में दोनों का एक दूसरे के साथ फ्लर्ट सुर्खियां और चर्चा का विषय बना। इतना ही नहीं, चर्चा है कि क्वांटिको सीजन 2 में टॉम हिडलस्टन नजर आ सकती हैं।