Wednesday, March 25, 2026
Home Hollywood + किम कर्दशियां पर पूर्व प्रेमी रे जे ने जड़े आरोप, कहा धोखेबाज

किम कर्दशियां पर पूर्व प्रेमी रे जे ने जड़े आरोप, कहा धोखेबाज

0
239

लंदन। अकसर अपने गेटअप और बोल्‍डनेस के कारण सुर्खियों में रहने वाली टेलीविजन अदाकारा किम कर्दशियां पर उनके पूर्व प्रेमी गायक रे जे ने धोखा देने का आरोप लगाया है, जो आजकल रियलिटी शो ‘सेलेब्रिटी बिग ब्रदर’ में नजर आ रहे हैं।

वेबसाइट ‘असमैग्जीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, रे जे ने शो में गायक स्टेसी फ्रांसिस के साथ बातचीत किम कर्दशियां पर धोखेबाज होने का आरोप लगाया।

दरअसल, बातचीत के दौरान फ्रांसिस ने रे जे से कहा, “किम कर्दशियां सचमुच आपसे बहुत प्यार करती थीं।”

इस पर रे जे ने पलट जवाब देते हुए कहा, “नहीं, बल्कि वो धोखेबाज थी।”

फ्रांसिस ने कहा, “वह धोखेबाज नहीं थी, बल्कि जब तुमसे अलग हुई तो फुटफुट कर रो रही थी।”

रे जे ने कहा, “तुम्हें नहीं पता कि क्या हुआ था। हम दोनों ही धोखेबाज थे।”

गौरतलब है कि किम और रे जे की मुलाकात तब हुई थी, जब किम ब्रांडी की स्टाइलिस्ट थीं। दोनों ने 2003 से लेकर 2006 तक एक दूसरे को डेट किया। अब किम रैपर कान्ये वेस्ट की पत्नी हैं और उनके दो बच्चे हैं।

-आईएएनएस