Monday, April 13, 2026
Home Hollywood + ‘Shield’ अभिनेता जेस को 40 साल की सजा

‘Shield’ अभिनेता जेस को 40 साल की सजा

0
164

लॉस एंजेलिस। अमेरिकी टेलीविजन सीरिज ‘द शिल्ड’ में पुलिस कर्मी के किरदार से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता माइकल जेस को पत्नी की हत्या मामले में दोषी करार देते हुए लॉज एंजेलिस की एक अदालत ने 40 वर्ष की सजा सुनाई।

गौरतलब है कि अभिनेता माइकल जेस ने दो वर्ष पूर्व लॉस एंजेलिस स्थित घर में अपने दो बच्चों के सामने अपनी पत्नी अप्रैल जेस पर गोली चला दी थी, जिसमें उनकी पत्‍न्‍ी मौत हो गई थी।

michael jace
मिरर की रिपोर्ट अनुसार, माइकल जेस के वकील ने जूरी सदस्‍यों से कहा, ‘माइकल जेस ने गुस्‍से में आकर ऐसा कार्य किया। उन दिनों माइकल जेस काफी परेशान थे, क्‍योंकि उनकी पत्‍नी उनको तलाक देने की योजना बना रही थी।’

वहीं, माइकल जेस के दस वर्षीय बेटे ने कहा, ‘मेरे पिता ने दूसरी गोली दागने से पहले कहा, यदि तुम भागना चाहती है तो स्‍वर्ग की तरफ भागो।’