Wednesday, March 25, 2026
Home Hollywood + स्‍टेला मैक्‍सवेल बनीं Maxium’s hottest woman

स्‍टेला मैक्‍सवेल बनीं Maxium’s hottest woman

0
235

लॉस एंजेलिस। मैक्‍सिम पत्रिका ने अपनी वार्षिक हॉटेस्ट वुमैन 100 की सूची में मॉडल स्‍टेला मैक्‍सवेल को शीर्ष स्‍थान पर रखा है।

25 वर्षीय Victoria’s Secret Angel, जो शीर्ष फैशन ब्रांडों जैसे कि Balmain, Versace, Marc Jacobs और Fendi के लिए कैट वॉक कर चुकी हैं, ने अपनी उपलब्‍धि को विश्‍व की महिलाओं को समर्पित किया और साथ में मैक्‍सिम के लिए शूट किए सुरम्य चित्र भी साझे किए।

Stella Maxwell
मैक्‍सिम के जून अंक पर छाने वाली मैक्‍सवेल ने बिना कुछ पहने हुए फोटो शूट करवाए हैं, किंतु, मैक्‍सवेल ने अपने स्तनों के काले हिस्‍से को छुपाने के लिए बाजुओं का सहारा लिया है।

मैक्‍सवेल ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘मैक्‍सिम मैग्‍जीन शुक्रिया, मेरा नाम नंबर वन हॉटेस्‍ट गर्ल 2016 में शामिल करने के लिए, मैं इसको पूरे विश्‍व की महिलाओं के साथ साझा करना चाहती हूं क्‍योंकि हम सभी नंबर 1 हैं।”

मैक्‍सवेल ने कहा, यदि वे मॉडल न होती तो उनको नहीं पता था कि वे क्‍या करती, लेकिन कुछ करना जरूर चाहती, जो बेहद मुश्‍किल था।

मैक्‍सवेल कुछ महीने पहले उस समय चर्चा का विषय बनी थी, जब मैक्‍सवेल ने मलिबु बीच के खुले समंदर के तट पर सरेआम अपनी शर्ट खोल कर फोटोशूट करवाया था। विश्‍व की हॉटेस्‍ट वुमैन की पूरी सूची मैग्‍जीन में प्रकाशित की जाएगी, जो 14 जून को रिलीज होगी।