Wednesday, March 25, 2026
Home Hollywood + क्‍या 28 वर्षीय वैनेसा किर्बी को डेट कर रहे हैं टॉम क्रूज?

क्‍या 28 वर्षीय वैनेसा किर्बी को डेट कर रहे हैं टॉम क्रूज?

0
259

न्‍यू यॉर्क सिटी। चर्चा है कि हॉलीवुड सुपर स्‍टार टॉम क्रूज चौथी बार शादी करने के मूड में हैं और इनदिनों अपनी नई को-स्‍टार वैनेसा किर्बी को डेट कर रहे हैं।

चर्चा के अनुसार वैनेसा किर्बी को टॉम क्रूज की अगली फिल्‍म Mission: Impossible 6 में कास्‍ट किया जा रहा है, जिसकी शूटिंग अगले महीने शुरू होने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि अभिनेता टॉम क्रूज ने Netflix की फिल्‍म The Crown में ब्रिटिश अभिनेत्री Vanessa Kirby को देखा था और उसके दीवाने हो गए।

उधर, 28 वर्षीय वैनेसा किर्बी के निकटवर्ती सूत्रों के हवाले से ईटी ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें कहा गया है कि वैनेसा किर्बी और टॉम क्रूज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और वैनेसा किर्बी टॉम की चौथी पत्‍नी होंगी जैसी ख़बरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

हालांकि, अभिनेता टॉम क्रूज का इतिहास रहा है कि उनकी लाइफपार्टनर उनकी को-स्‍टार रही हैं, चाहे वो टॉम क्रूज की दूसरी पत्‍नी निकोल किडमैन हों, या फिर तीसरी पत्‍नी वैनिला स्‍काई हों।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।