Monday, March 23, 2026
Home Hollywood + तो क्‍या ड्वेन जॉनसन होंगे अमेरिका के अगले राष्‍ट्रपति?

तो क्‍या ड्वेन जॉनसन होंगे अमेरिका के अगले राष्‍ट्रपति?

0
492

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, आठ नवंबर को घोषित हुए चुनाव परिणाम में डोनाल्ड ट्रंप की अप्रत्याशित जीत के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म ‘मोअना’ के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं करते।

Dwayne Johnson

जॉनसन ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पत्रिका ‘वैनिटी फेयर’ को बताया कि वह इससे इनकार नहीं कर सकते।

अभिनेता के मुताबिक, “यह लोगों की मदद करने के लिए एक महान अवसर होगा। इसलिए यह संभव हो सकता है। इस चुनाव (2016) ने दिखा दिया कि कुछ भी हो सकता है।”

ड्वेन जॉनसन को राष्‍ट्रपति क्‍यों बनना चाहिए ?

जॉनसन को भले ही राजनीतिक अनुभव नहीं हो, लेकिन वह राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। साल 2000 में उन्होंने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के दौरान युवाओं से मतदान की अपील की थी।

भारत में दो दिसंबर को रिलीज होने जा रहे ‘मोअना’ में एक महत्वपूर्ण किरदार को अभिनेता ने अपनी आवाज दी है। फिल्म भारत में दो दिसंबर को रिलीज होगी। -आईएएनएस