Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News लो जी… फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 का बावरा मन आ गया

लो जी… फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 का बावरा मन आ गया

0
232

मुम्‍बई। जॉली एलएलबी के निर्देशक सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 का नया गाना बावरा मन रिलीज हो चुका है। इससे पहले जॉली एलएलबी 2 का गाना गो पागल रिलीज हुआ था, जो होली की पृष्‍ठभूमि पर तैयार किया गया था।

संगीतकार चिरंतन भट्ट द्वारा तैयार की संगीत चाश्‍नी में भिगोये व गीतकार जुनैद वासी के लिखे इस गाने बावरा मन को गायक जुबिन नौटियाल और नीती मोहन ने अपनी आवाज से संवारा है।

नैना ये मल्‍हार बनकर बरसे रे…. बेहद रोमांटिक शैली का गीत है। इसका फिल्‍मांकन भी बेहतरीन है। बीच बीच में संवाद और रोचक बना देते हैं। जुनैद वासी की कलम ने बेहतरीन शब्‍दों का चयन किया। यकीनन, रोमांटिक गाने पसंद करने वालों को अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी का नया गाना पसंद आएगा।

अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 10 फरवरी 2017 को सिनेमा घरों में पहुंच जाएगी। इस फिल्‍म में अक्षय कुमार स्‍वप्‍नदर्शी वकील की भूमिका में हैं, जिसके हाथ में अचानक एक मजबूत केस लगता है और उसकी जिंदगी बदल जाती है।