Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News सच में! अंगूरी भाबी बनना चाहती हैं अलका याज्ञनिक

सच में! अंगूरी भाबी बनना चाहती हैं अलका याज्ञनिक

0
177

मुंबई। गायिका अलका याज्ञनिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी की भूमिका को साधारण और प्यारा मानती हैं।

alka-yagnik

इस वजह से अगर उन्हें यह किरदार निभाने का मौका मिलेगा, तो वह यह भूमिका जरूर निभाना चाहेंगी। अलका याज्ञनिक जल्द ही इस शो में दिखाई देंगी।

गायिका ने कहा, ‘मैं ‘भाबी जी घर पर हैं’ देखती हूं और मेरा पूरा परिवार इसका बहुत बड़ा प्रशंसक है। मुझे इसके सभी किरदार पसंद हैं, लेकिन ‘सही पकड़े हैं’ संवाद ने सबको आकर्षित किया है। इसलिए मैं अंगूरी की फैन हूं। वह बहुत ही साधारण, प्यारी और नरमी से बोलने वाली हैं।’

-आईएएनएस