Monday, April 13, 2026
Home Music/News सुनिये, और नाचिये! आ गया बाबा सहगल का ‘होली में बूटी शेक...

सुनिये, और नाचिये! आ गया बाबा सहगल का ‘होली में बूटी शेक शेक’

0
361

मुम्‍बई। देसी रैपर बाबा सहगल ने आप के होली मूड को और मजेदार और रंगीन बनाने के लिए अपना नया रैप गाना होली में बूटी शेक शेक रिलीज कर दिया है।

बाबा सहगल ने इस अपने रैपर में डांस बीट के अलावा शब्‍दों का भी अच्‍छा चयन किया है।

इस गाने में ऐसे शब्‍द हैं, जो आज चलन में हैं और लोकप्रिय हैं, जैसे कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा? मेरे करण अर्जुन आएंगे।

इस रैप गाने में अधिक संगीत शोर शराबा नहीं है। बाबा सहगल भी बड़े संजीदा तरीके से गा रहे हैं।

उम्‍मीद है कि बाबा सहगल का नया रैप गाना आप की होली को अधिक रोचक बनाएगा।