Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News पूर्व प्रेमी के साथ गाना चाहती हैं ब्रिटनी

पूर्व प्रेमी के साथ गाना चाहती हैं ब्रिटनी

0
189

लॉस एजेंलिस। गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स अपने पूर्व प्रेमी जस्टिन टिम्बरलेक के साथ एक गाना रिकॉर्ड करना चाहती हैं। ब्रिटनी स्‍पीयर्स ने कहा कि वह स्टीवन टायलर और ग्वेन स्टेफनी के साथ भी काम करने को लेकर उत्सकु हैं।

Britney Spears 001

 

‘एसेजशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटनी ने यह खुलासा एक रेडियो शो ‘मोस्ट रिक्वेस्टेड लाइव विद रोमियो’ के दौरान किया।

ब्रिटनी से जब पूछा गया कि उनकी किसके साथ काम करने की ख्वाहिश है, तो ब्रिटनी ने कहा, ‘जस्टिन टिम्बरलेक बहुत अच्छे हैं। एरोस्मिथ बैंड बहुत अच्छा काम कर रहा है। वह अंतरात्मा से गाते हैं। ग्वेन स्टेफनी भी काफी अच्छी हैं।’

ब्रिटनी स्‍पीयर्स ने इस माह की शुरूआत में अपनी नई एल्बम ‘ग्लोरी’ लांच की थी।

-आईएएनएस