Thursday, March 26, 2026
Home Music/News प्रीतम की धुन, अरिजीत की आवाज, चन्‍ना मेरिया लाजवाब

प्रीतम की धुन, अरिजीत की आवाज, चन्‍ना मेरिया लाजवाब

0
246

मुम्‍बई। फिल्‍मकार करन जौहर निर्देशित फिल्‍म ए दिल है मुश्‍किल का नया गाना चन्‍ना मेरिया रिलीज हो चुका है।

ae-dil-hai-mushkil-006एक जुदा हो चले प्रेमी को दूसरे प्रेमी का खूबसूरत संदेश देता गीत चन्‍ना मेरिया बेहद खूबसूरत है। जहां प्रीतम का संगीत इसको लाजवाब बनाता है। वहीं, अरिजीत सिंह की आवाज बोलों को जिन्‍दा करती है।

गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने जुदा हो रहे प्रेमी के एहसास को बाखूबी से शब्‍दों में उकेरा है, जो अपने प्रेमी को कुछ बातें याद रखने का निवेदन कर रहा है।

ए दिल है मुश्‍किल का नया गाना अनुष्‍का शर्मा और रणबीर कपूर पर फिल्‍माया गया है। इसका फिल्‍मांकन भी काफी खूबसूरत है। अनुष्‍का शर्मा की अदाएं और रणबीर कपूर का अंदाज आपको दीवाना बना सकता है।

चलते चलते…
करन जौहर निर्देशित फिल्‍म ए दिल है मुश्‍किल में अनुष्‍का शर्मा और रणबीर कपूर दोनों दोस्‍त हैं। रणबीर कपूर अनुष्‍का शर्मा से एकतरफा प्‍यार करता है। लेकिन, अनुष्‍का शर्मा रणबीर कपूर के प्‍यार को समझ नहीं पाती और दोसती तक सीमत रखती है। चन्‍ना मेरिया गीत उसी को बयान करता है।