Tuesday, March 24, 2026
Home Latest News धड़क का रोमांटिक नंबर रिलीज, ईशान की दीवानगी पर दिल लूट जाए

धड़क का रोमांटिक नंबर रिलीज, ईशान की दीवानगी पर दिल लूट जाए

0
401

मुम्बई। फिल्मकार शशांक खेतान निर्देशित फिल्म धड़क का नया रोमांटिक नंबर पहली बार रिलीज हो चुका है। ईशान और जाह्नवी की मनमोहनी युगलबंदी इस गाने में भी कमाल करती नजर आई। ईशान खट्टर की दीवानगी पर दिल फिदा होता है।

नि:संदेह ईशान खट्टर का उत्साह से भरा हुआ चेहरा, इश्क में डूबा हुआ दिल गाने के फिल्मांकन में जान डालता है।

इसके अलावा अमिताभ भट्टाचार्य की कलम से निकले गीत को अजय गोगावले ने पूरी शिद्दत के साथ गाया है। अजय अतुल की जोड़ी का संगीत भी बेहतरीन है।

यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की बॉक्स आॅफिस बेहतर शुरूआत के लिए यह गाना माहौल बनाने में बहुत बड़ा योगदान अदा करेगा।