Thursday, March 26, 2026
Home Latest News डिंग डांग गाने में नजर आई टाइगर और निधि की जबरदस्‍त ट्यूनिंग

डिंग डांग गाने में नजर आई टाइगर और निधि की जबरदस्‍त ट्यूनिंग

0
328

मुम्‍बई। फिल्‍मकार सब्‍बीर खान निर्देशित फिल्‍म मुन्‍ना माइकल का पहला स्‍ट्रीट डांस आधारित गाना डिंग डांग रिलीज हो चुका है।

इस गाने की कोरियोग्राफर भले ही साधारण हो, लेकिन, टाइगर श्रॉफ और निधि अग्रवाल के मूव्‍स व हाव भाव वीडियो में जान डालते हैं।

संगीतकार जावेद-मोहसिन की युगलबंदी ने धुन बनाने में भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। अमित मिश्रा और अंतरा मित्रा की आवाज गाने की शैली को सूट करती है। इस गाने के बोल सब्‍बीर खान और दनिश साबरी ने लिखे हैं।

जब निधि अग्रवाल ने माइकल मुन्‍ना की टीम को किया चकित

भले ही यह गाना फास्‍टफूड टाइप है, लेकिन, इसकी धुन आधुनिक संगीत के हिसाब से काफी अच्‍छी है। 21 जुलाई 2017 को रिलीज होने जा रही फिल्‍म मुन्‍ना माइकल का यह नया गाना टाइगर श्रॉफ के प्रशंसकों को खुश कर देगा।

फिल्‍म मुन्‍ना माइकल में टाइगर श्रॉफ, निधि अग्रवाल के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी दमदार किरदार में नजर आएंगे।