Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News ‘डू यू नो’ गाने को लेकर रोमांचित गायक दिलजीत दुसांझ

‘डू यू नो’ गाने को लेकर रोमांचित गायक दिलजीत दुसांझ

0
400

मुंबई। पंजाबी संगीत जगत में अहम स्‍थान रखने वाले गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने नए गाने ‘डू यू नो’ से फिर धूम मचाने आ रहे हैं।

उड़ता पंजाब अभिनेता दिलजीत ने एक बयान में कहा, ‘डू यू नो’ गाने पर काम करना शानदार रहा। मैंने इस गाने के हर पहलू का आनंद लिया। इसका ऑडियो सुनकर ही मैंने गाने के वीडियो के लिए एक अच्छी कहानी बनाई।’

diljit 002

दिलजीत ने आगे कहा, ‘वीडियो की पूरी टीम ने रचनात्मक काम किया है। हम इसे लोगों के सामने लाने से ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। इस गाने को कैलिफोर्निया में शूट किया गया, जहां का लोकेशन बेहद खूबसूरत था।’

यह एक रोमांटिक गाना है। इस गाने में विंटेज कारों के साथ ही रंगीन और फैंसी कपड़े मुख्य आकर्षण है। इसे सितंबर के अंत तक रिलीज किया जाएगा। -आईएएनएस