Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News दिल को छूता गीत ‘गहरा इश्‍क’

दिल को छूता गीत ‘गहरा इश्‍क’

0
238

अभिनेत्री सोनम कपूर अभिनीत फिल्‍म ‘नीरजा’ का नया गीत ‘गहरा इश्‍क’ टी सीरीज कंपनी की तरफ से यूट्यूब पर रिलीज किया गया।

8 फरवरी 2016 रिलीज हुए ‘गहरा इश्‍क’ गीत को शेख़र रवजियानी ने अपनी आवाज दी है, जो इस फिल्‍म में सह कलाकार के रूप में भी नजर आएंगे। इस गीत को प्रशून जोशी द्वारा लिखा गया है।

संगीतकार विशाल खुराणा के संगीत ने शेख़र की आवाज के साथ मिलकर प्रसून जोशी की कलम से निकले एहसासों को जीवंत कर दिया है। नीरजा फिल्‍म का यह गीत काफी प्‍यारा है।

आज के शोर शराबे वाले समय में इस तरह के गीत बहुत कम सुनने को मिलते हैं। इस गीत को केवल चार दिनों में यूट्यूब पर 2 लाख से अधिक लोग सुन एवं देख चुके हैं।